किन्नर का वेषधर ज्वेलरी शॉप में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

चोरी किया गया पूरा माल बरामद

किन्नर का वेषधर ज्वेलरी शॉप में चोरी, आरोपी गिरफ्तार
बजाज नगर थाना पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से आभूषण चोरी के मामले में राजू उर्फ पूजा किन्नर (50), निवासी जालंधर, पंजाब को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी किन्नर का वेश धारण कर दुकानों पर जाता और दुकानदारों को बातों में उलझाकर आभूषण चोरी करता था।

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी राजू उर्फ पूजा किन्नर (50) निवासी मौहल्ला फुटबाल चौक जालंधर पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी किन्नर का वेश धारण कर ज्वेलरी दुकानों पर पहुंचता और दुकानदारों को अपनी बातों में उलझाकर कीमती आभूषणों पर नजर रखता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त को सिद्धार्थ नगर निवासी रामरज गोयल (60) ने रिपोर्ट दी कि उनकी सरयू ज्वेलर्स बी-63 प्रगति पथ बजाज नगर स्थित दुकान पर 19 अगस्त को करीब दोपहर 2 बजे एक किन्नर और एक महिला आए थे। किन्नर ने 11 जोड़ी पायल खरीदने के लिए पसंद कीं। इसके बाद दो जोड़ी टॉप्स और एक लेडीज अंगूठी पसंद की।

दुकानदार ने भुगतान के लिए कहा तो किन्नर ने नकद रुपए घर से लाने की बात कही और वहां से चला गया। दुकानदार अपना सामान संभालने लगा तो उसे दो जोड़ी टॉप्स और एक सोने की अंगूठी गायब मिली। साथ आई महिला से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह किन्नर को केवल दो दिन से जानती है और उसका घर भी नहीं जानती। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारसमल जैन के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आधुनिक तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश की। पुलिस ने राजू उर्फ  पूजा किन्नर को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया। खुलासा हुआ कि आरोपी किन्नर का वेश धारण कर ज्वेलरी दुकानों पर पहुंचता था। उसके वेश के कारण दुकानदारों को उस पर आसानी से संदेह नहीं होता था। वह इसी का फायदा उठाकर महंगे आभूषणों पर नजर रखता और मौका मिलते ही चोरी कर लेता था।

 

Read More ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग का कार्यकाल बढ़ा, पढ़े पूरी खबर

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में बटर का 'क्राइसिस': अमूल की सप्लाई ठप, होटलों-रेस्टोरेंट में मची त्राहि-त्राहि; सरस बना सहारा जयपुर में बटर का 'क्राइसिस': अमूल की सप्लाई ठप, होटलों-रेस्टोरेंट में मची त्राहि-त्राहि; सरस बना सहारा
त्योहार और शादी सीजन से पहले शहर में अमूल बटर की किल्लत बढ़ गई। 500 ग्राम का कमर्शियल पैक दो...
Weather Update : राजस्थान से मानसून की विदाई, 3 दिन देरी से लौटा दक्षिण-पश्चिमी मानसून
जयपुर में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग अभियान : चिकित्सा संस्थानों में जांच, परामर्श और उपचार के साथ जागरूकता गतिविधियां आयोजित
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमला : लोगों ने मंदिर पर फेंकी ईटें, खिड़कियां टूटी
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की कानोता पुलिस थाने में जनसुनवाई जारी, परिवादियों की मौके पर हो रही सुनवाई
विपक्षी एकता की अपील को लेकर दिलीप घोष का ममता पर हमला, बोले- भ्रष्ट हितों की रक्षा करने के लिए यमराज से भी मिला सकती है हाथ
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा : 4 चरणों में होगा मतदान, आचार संहिता लागू