राजस्थान की रसोई से निकलेगी किचन क्वीन, महिलाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का सबसे बड़ा मंच

प्रतियोगिता से महिलाओं को मिलेगी नई पहचान

राजस्थान की रसोई से निकलेगी किचन क्वीन, महिलाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का सबसे बड़ा मंच
उमंग टुडेज विमेन की ओर से राजस्थान में पहली बार राज्यस्तरीय 'किचन क्वीन ऑफ राजस्थान' शुद्ध शाकाहारी कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में होने वाले ऑडिशन से 25 फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं के पारंपरिक कुकिंग हुनर को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध पाक विरासत और महिलाओं के पारंपरिक कुकिंग हुनर को राज्यस्तरीय पहचान दिलाने के लिए उमंग टुडेज विमेन की ओर से कुकिंग प्रतियोगिता किचन क्वीन ऑफ राजस्थान आयोजित होगी। प्रतियोगिता पहली बार राजस्थान में आयोजित हो रही है, जिसका उद्देश्य घरों तक सीमित महिलाओं की पाक-कला को बड़ा मंच देना है। इस मौके पर शनिवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में निकिता ने कहा कि मंच महिलाओं को आत्मविश्वास, पहचान और आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ राजस्थान की समृद्ध खान-पान संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।

प्रतियोगिता के ऑडिशन जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शहर से पांच प्रतिभागियों का चयन कर कुल 25 फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगी। प्रतियोगिता की शीर्ष तीन विजेताओं को किचन क्वीन आॅफ राजस्थान का खिताब दिया जाएगा। प्रतियोगिता पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों पर आधारित होगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया