केपीएल-2026 की कोटा डीसीए बनी चैंपियन : फाइनल मुकाबले में पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कहा- फैंस का प्यार और कोटा मेरे लिए सुपर से ऊपर है

जीआर जयपुर को 26 रनों से हराया        

केपीएल-2026 की कोटा डीसीए बनी चैंपियन : फाइनल मुकाबले में पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कहा- फैंस का प्यार और कोटा मेरे लिए सुपर से ऊपर है

राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कोटा प्रीमियर लीग में कोटा डीसीए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम। फाइनल मुकाबले में पहुंचीं प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने दर्शकों का अभिवादन करते हुए कहा, फैंस का प्यार और कोटा मेरे लिए सुपर से ऊपर। उनके आगमन से स्टेडियम में उत्साह का माहौल दोगुना। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी खिंचवाने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

कोटा। राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026) में कोटा डीसीए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में पहुंचीं प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने दर्शकों का अभिवादन करते हुए कहा, फैंस का प्यार और कोटा मेरे लिए सुपर से ऊपर है। उनके आगमन से स्टेडियम में उत्साह का माहौल दोगुना हो गया। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी खिंचवाने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अभिनेत्री ने भी खुले दल से कोटा वासियों का मनोरंजन किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में कोटा डीसीए ने जीआर जयपुर को 26 रनों से पराजित किया। आयोजन कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा किया गया। संघ के अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबला कोटा डीसीए और जीआर जयपुर के मध्य खेला गया।

विशिष्ट अतिथियों ने किया सम्मान
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, कोटा बूंदी सरस डेयरी चेयरमैन चैन सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने फाइनल मुकाबले को यादगार बना दिया।

198 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोटा टीम ने 198 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा और सुमित गोदारा ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा ने 38 गेंदों में 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। सुमित गोदारा ने 46 रन और शुभम गढ़वाल ने 27 रन का योगदान दिया। जीआर जयपुर की ओर से कार्तिकेय सिंह ने 3 विकेट, रोहित खींचड़ ने 2 विकेट तथा कुलवंत खेजरोलिया और आशीष चोपड़ा ने 1-1 विकेट लिया।

संघर्ष के बावजूद 26 रन से चूकी जीआर जयपुर
198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीआर जयपुर की टीम ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम 26 रन पीछे रह गई। रोहन राजभर ने 45 रन बनाए वहीं, रोहित खींचड़ ने 40 रन जोड़े और महिपाल लोमरोर ने 22 रन का योगदान दिया। कोटा डीसीए की ओर से हिमांशु नेहरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। विशाल गोदारा ने 2 विकेट लिए, जबकि गणेश सुथार, शिवम शुक्ला और दिव्यप्रताप सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Read More अशोक गहलोत का एक बार फिर भाजपा पर हमला, कहा- रिफाइनरी के नाम पर जनता के साथ किया अन्याय

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया ने स्पष्ट किया है कि ईरान में उनका अभियान तब तक नहीं...
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम