धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना : डिग्गी अप्रोच रोड के लिए 24 गांवों में भूमि अधिग्रहण, भविष्य में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती
किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की तैयारी
धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना के तहत डिग्गी अप्रोच रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत राजाखेड़ा क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित है। इससे परियोजना को गति मिलने के साथ-साथ भविष्य में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
जयपुर। धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना के तहत डिग्गी अप्रोच रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत राजाखेड़ा क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित है। इससे परियोजना को गति मिलने के साथ-साथ भविष्य में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। भूमि अधिग्रहण राजाखेड़ा के पाय, पहाड़ी, नादोली, सामलियापुरा, सामोर, शेखपुर गुर्जर, इन्द्रावली, फरासपुरा, गोलीपुरा, मछरिया, माधोपुरा, जारह, मिठावली, गढ़ीकरीलपुर, सोमली, जरिहा नंबर-1, मेहदवार नंबर-1, दिघी, नीमडाडा, मेहदवार नंबर-2, देवखेड़ा, गढ़ी जौनावाद और बाबरपुर गांवों में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, राजाखेड़ा क्षेत्र में कुल 37,993.5 वर्गमीटर भूमि का अधिग्रहण होगा। इसमें 37,342.5 वर्गमीटर निजी भूमि तथा 651 वर्गमीटर सरकारी भूमि शामिल है। प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा करने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है। डिग्गी अप्रोच रोड के निर्माण से परियोजना से जुड़ी आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी और क्षेत्र के किसानों व आमजन को सिंचाई एवं पेयजल सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा।

Comment List