जयपुर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी, पुलिस जांच में जुटी

वाहनों में कीमती सामान न छोड़ें और सतर्क रहें

जयपुर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जयपुर के रामनगरिया इलाके में एक अज्ञात चोर ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप चोरी कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजधानी जयपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

जयपुर। जयपुर के रामनगरिया इलाके में शनिवार शाम एक अज्ञात चोर ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप चोरी कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजधानी जयपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रामनगरिया क्षेत्र का है, जहां 5 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:45 बजे अक्षय पात्र वृंदावन धाम के पास खड़ी एक कार को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश ने उसका शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में प्रतापनगर निवासी अनुराग शर्मा ने रामनगरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी के अनुसार, वे अपनी कार को अक्षय पात्र वृंदावन धाम के पास खड़ी कर किसी काम से गए थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखा लैपटॉप चुरा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कीमती सामान न छोड़ें और सतर्क रहें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल