जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका

पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया

जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका

जांच एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ पर बड़ा खुलासा किया। आरोप है कि उसने पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया और दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाकर देश से फरार। सऊदी अरब में छिपे होने की आशंका।

जयपुर। लश्कर--तैयबा से जुड़े आतंकी उमर हारिस उर्फखरगोशको लेकर जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोप है कि उसने पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया, उसी के दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया और फिर देश से फरार हो गया। उसके सऊदी अरब में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। जांच के मुताबिक, उमर हारिस 2012 में पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर सक्रिय हुआ था। लंबे समय तक सुरक्षा एजेंसियों से बचते हुए उसने घाटी में अपनी पकड़ मजबूत की। लगातार ठिकाने बदलने और तेज गतिविधियों के चलते उसेखरगोशकोडनेम दिया गया। इस पूरे मामले की जांच कर रही श्रीनगर पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ जानकारी साझा की है। हाल ही में एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े एकसफेदपोशआतंकी नेटवर्क के खुलासे के करीब छह महीने बाद हुई है। इस मॉड्यूल में पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा और उस्मान उर्फ खुबैब के नाम भी सामने आए हैं।

पूछताछ में अब्दुल्ला ने खुलासा किया कि वह और उमर हारिस राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में सक्रिय रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया किखरगोशने कश्मीर में एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) की बेटी से शादी की थी और बाद में जयपुर मेंसज्जादनाम से निकाह किया। सबसे गंभीर पहलू यह है कि इसी शादी के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसने भारतीय पासपोर्ट हासिल किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी
ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के साथ बातचीत को सैन्य संघर्ष का विस्तार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
फल और सब्जियों के भाव आसमान पर : गर्मी से आवक कमजोर होने का असर, अलग-अलग बाजारों में भारी अंतर
'दलाल' देश बना शांतिदूत? कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर हमला ; शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका
बाजारों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम : जयपुर व्यापार महासंघ व नगर निगम की बैठक में पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर बनी सहमति
भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों में नई उम्मीद : भारत परस्पर सम्बन्धों को 'भविष्योन्मुखी साझेदारी' में बदलने पर सहमत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों का दृष्टिकोण समान