31 मार्च तक बढ़ी उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि, मंत्री गहलोत ने कहा- राज्य सरकार के लिए छात्र हित सर्वोपरि

आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध

31 मार्च तक बढ़ी उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि, मंत्री गहलोत ने कहा- राज्य सरकार के लिए छात्र हित सर्वोपरि

राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 मार्च 2026। राज्य सरकार के लिए छात्र हित सर्वोपरि। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ। छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध।

जयपुर। राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 मार्च 2026 कर दी है। पूर्व में यह तिथि 28 फरवरी निर्धारित थी। यह निर्णय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा के निर्देश पर लिया गया है। मंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के लिए छात्र हित सर्वोपरि है और किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य से तिथि में विस्तार किया गया है। निदेशक आशीष मोदी ने जानकारी दी कि शिक्षण संस्थानों के पंजीयन एवं नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता अद्यतन और फीस स्ट्रक्चर अपलोड करने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए समय बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने की अपील की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत