नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लगाया भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- अराजकता के शिकंजे में जकड़ चुका है राजस्थान

भाजपा सरकार की नाकामी अब निर्दोष लोगों की जान ले रही

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लगाया भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- अराजकता के शिकंजे में जकड़ चुका है राजस्थान
बांदीकुई में भीड़ के पीटने से युवक की मौत मामले मेंनेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर आरोप लगायाहै कि राजस्थान अराजकता के शिकंजे में जकड़ चुका। जूली ने कहा है कि राजस्थान में कानून नहीं, अराजकता राज कर रही।

जयपुर। बांदीकुई में भीड़ के पीटने से युवक की मौत मामले मेंनेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर आरोप लगायाहै कि राजस्थान अराजकता के शिकंजे में जकड़ चुका है। जूली ने कहा है कि राजस्थान में कानून नहीं, अराजकता राज कर रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और भाजपा सरकार की नाकामी अब निर्दोष लोगों की जान ले रही है।

बांदीकुई में दिनेश मीणा को चोर समझकर भीड़ ने डेढ़ घंटे तक बांधकर बेरहमी से पीटा, उनकी मां गिड़गिड़ाती रही, इंसाफ की गुहार लगाती रही, लेकिन ना भीड़ रुकी, ना सिस्टम जागा। पुलिस समय पर नहीं पहुंची और दिनेश मीणा की जान चली गई। यह राजस्थान की भयावह सच्चाई का आईना है, जहां कानून का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। जब सरकार सो जाती है, तब अराजकता जाग जाती है और आज राजस्थान उसी अराजकता के शिकंजे में जकड़ चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- राजस्थान हो चुका है अराजकता का शिकार पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- राजस्थान हो चुका है अराजकता का शिकार
बांदीकुई युवक मौत घटनाक्रम में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल...
नीट-यूजी पेपर लीक: एनटीए ने दी सुप्रीम कोर्ट को कड़े सुरक्षा उपायों की जानकारी, बहु-चरण परीक्षाओं को शुरू करने का दिया सुझाव
बुधवार रात फारस की खाड़ी में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को रोका: आईआरजीसी नौसेना
बाबूलाल मरांडी की चेतावनी, बोले- कैग रिपोर्ट पर कारवाई की बजाय राज्य सरकार मुझे दे रही गिरफ्तार करने की गीदड़ भभकी, भ्रष्टाचार खिलाफ हर संघर्ष के लिए तैयार 
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AI की मदद से महिलाओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
जस शो 2026 को मिला वैश्विक गौरव, हीरा उद्योग के दिग्गज मावजीभाई पटेल होंगे मुख्य अतिथि
रूस-कजाकिस्तान परमाणु समझौता: इस दशक में शुरू होगा पहला न्यूक्लियर प्लांट, वीवीईआर-1200 रिएक्टरों से बनेगी बिजली