नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान

सरकार जनता की पीड़ा समझने के बजाय दिल्ली दौरों में व्यस्त

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान

फंड अटकने के कारण निजी अस्पतालों में ओपीडी कैशलेस सेवाएं प्रभावित होने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। जूली ने कहा कि दवा बंद, इलाज ठप बस झूठ की फुहार चल रही। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं और आरजीएचएस योजना की हालत अब चरमराहट से आगे बढ़कर बिल्कुल पतन की स्थिति में पहुँच चुकी है।

जयपुर। फंड अटकने के कारण निजी अस्पतालों में ओपीडी कैशलेस सेवाएं प्रभावित होने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा कि दवा बंद, इलाज ठप बस झूठ की फुहार चल रही है। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं और आरजीएचएस योजना की हालत अब चरमराहट से आगे बढ़कर बिल्कुल पतन की स्थिति में पहुँच चुकी है। अस्पतालों ने पिछले वर्ष ही चेतावनी दी थी कि भुगतान न मिलने पर सेवाएं रोकनी पड़ेंगी, लेकिन सरकार बेखबर, बेरुखी और संवेदनहीनता की मूर्ति बनी रही।

आज प्रदेशभर में निजी अस्पतालों और दवा दुकानों के करोड़ों रुपये अटके पड़े हैं, और इसकी सबसे बड़ी मार पेंशनर्स पर पड़ रही है अब ओपीडी में कैशलेस दवाएं बंद, मरीज बिना इलाज भटक रहे हैं। राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्था लगभग ढह चुकी है। जनता का जीवन खतरे में है, लेकिन सरकार जनता की पीड़ा समझने के बजाय दिल्ली दौरों में व्यस्त हैं। यह लापरवाही नहीं है, यह जनता के स्वास्थ्य के प्रति अपराध है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार...
भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं : आपूर्ति श्रृंखलाएं सामान्य रूप से कर रही काम, तेल कंपनियों किया स्पष्ट- अफवाहें पूरी तरह गलत और घबराने की आवश्यकता नहीं
जापान और अमेरिका ने एशिया में आपूर्ति के लिए संयुक्त तेल विकास पर की चर्चा: तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा-अन्य देशों को भी ऊर्जा संसाधन उपलब्ध कराने में साबित होगा मददगार 
औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 : निवेश बढ़ेगा, रोजगार सृजन को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : महात्मा गांधी सर्वोदय विचार मंच की परीक्षा 29 मार्च को, स्कूल बच्चों में प्रतियोगिता का माहौल बनाने का उद्देश्य
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान
टिकटों की दलाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में कितनी होती हैं जनरल और स्लीपर डिब्बों की संख्या? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रश्नकाल में बताया सबकुछ