सफारी के दौरान दिखा रोमांच, मेल लेपर्ड 'बहादुर' ने श्वान पर बोला हमला

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

सफारी के दौरान दिखा रोमांच, मेल लेपर्ड 'बहादुर' ने श्वान पर बोला हमला
झालाना लेपर्ड रिजर्व में एक बार फिर रोमांच से भरपूर वाइल्डलाइफ मूवमेंट देखने को मिला। जोन-1 स्थित वॉच टावर क्षेत्र के पास सफारी के दौरान पर्यटकों ने मेल लेपर्ड ‘बहादुर’ का बेहद रोमांचक व्यवहार कैमरे में कैद किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सफारी गाड़ी के नजदीक एक श्वान दिखाई देता है।

जयपुर। झालाना लेपर्ड रिजर्व में एक बार फिर रोमांच से भरपूर वाइल्डलाइफ मूवमेंट देखने को मिला। जोन-1 स्थित वॉच टावर क्षेत्र के पास सफारी के दौरान पर्यटकों ने मेल लेपर्ड ‘बहादुर’ का बेहद रोमांचक व्यवहार कैमरे में कैद किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सफारी गाड़ी के नजदीक एक श्वान दिखाई देता है। तभी आसपास मौजूद मेल लेपर्ड बहादुर बेहद सतर्क अंदाज में धीमे-धीमे कदम बढ़ाते हुए उसकी ओर बढ़ता है। कुछ ही क्षणों बाद बहादुर अचानक तेज गति से झपट्टा मारते हुए शिकार का प्रयास करता है। इस अप्रत्याशित घटना को देखकर सफारी में मौजूद पर्यटक रोमांचित हो उठे और पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वाइल्डलाइफ प्रेमी बहादुर की फुर्ती, एकाग्रता और प्राकृतिक शिकारी प्रवृत्ति को देखकर हैरान हैं। झालाना लेपर्ड रिजर्व में लेपर्ड साइटिंग के कई रोमांचक दृश्य सामने आते रहते हैं, लेकिन बहादुर का यह शिकार प्रयास पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन गया। जंगल में शिकारी और शिकार के बीच की यह प्राकृतिक गतिविधि वन्यजीवन की वास्तविक दुनिया की एक अनोखी झलक प्रस्तुत करती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मावां धीयां सत्कार योजना चुनावी छलावा : योजना सिर्फ वोट हासिल करने का प्रयास, सुरजेवाला ने कहा- सरकार बताए कहां से आएंगे पैसे मावां धीयां सत्कार योजना चुनावी छलावा : योजना सिर्फ वोट हासिल करने का प्रयास, सुरजेवाला ने कहा- सरकार बताए कहां से आएंगे पैसे
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पंजाब की मावां धीयां सत्कार योजना को चुनावी छलावा बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान...
कश्मीर में फटा बादल : अचानक बाढ़ आने से आवाजाही ठप, मलबे के बहाव के कारण सड़क संपर्क प्रभावित
जल संसाधन विभाग की 6 बड़ी परियोजनाओं की मिल सकती है सौगात, राजस्थान दौरे के दौरान मोदी कर सकते है शिलान्यास
स्पेन में हाहाकार : गर्मी ने तोड़े 7 दशकों के रिकॉर्ड, 900 लोगों की मौत
डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष सुशासन, तकनीकी प्रगति और समावेशी विकास की नई पहचान, मुख्यमंत्री ने कहा- पात्र लोगों तक सीधे पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
राजस्थान में 48 घंटे में मानसून की एंट्री, 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
BJP का AAP पर बड़ा हमला, कहा- हार के डर से मान ने अपनाई VBG राम जी योजना