दुर्लभ बीमारी से ग्रसित नवजात की बचाई जान, बीमारी के कारण परिवार पहले ही अपने दो बच्चों को खो चुका
हाइड्रॉक्सीकॉबालामिन इंजेक्शन का उपचार शुरू
जयपुर के जेके लोन अस्पताल के डॉक्टरों ने एक नवजात शिशु की जान मात्र 56 रुपए के इलाज से बचा ली। बच्चा एक बेहद दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी ‘ट्रांसकोबालामिन-2 डिफिशिएंसी’ से पीड़ित था, जो खून बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है और समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती।
जयपुर। जयपुर के जेके लोन अस्पताल के डॉक्टरों ने एक नवजात शिशु की जान मात्र 56 रुपए के इलाज से बचा ली है। बच्चा एक बेहद दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी ‘ट्रांसकोबालामिन-2 डिफिशिएंसी’ से पीड़ित था, जो खून बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है और समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है। इस बीमारी के कारण परिवार पहले ही अपने दो बच्चों को खो चुका था, जिससे तीसरे बच्चे की स्थिति और भी गंभीर मानी जा रही थी।
मेडिकल जेनेटिक्स विभाग के प्रभारी डॉ. प्रियांशु माथुर और उनकी टीम ने बच्चे की समय पर जेनेटिक जांच कर सही बीमारी की पहचान की। इसके बाद तुरंत हाइड्रॉक्सीकॉबालामिन इंजेक्शन का उपचार शुरू किया गया, जिसकी कीमत मात्र 14 रुपए प्रति इंजेक्शन है। हफ्ते में एक बार दिए गए इंजेक्शन से बच्चे का बोन मैरो दोबारा सक्रिय हो गया और उसका ANC लेवल 82 से बढ़कर 6000 से अधिक हो गया। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Comment List