राज लिकर वेलफेयर सोसायटी ने की घोषणा : शहर में कल बंद रहेंगी शराब की दुकानें, नई आबकारी पॉलिसी से हो रहा कारोबारियों को नुकसान
शराब कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है
निलेश मेवाड़ा ने बताया कि राज्य सरकार ने जो नई आबकारी पॉलिसी बनाई है। ऐसे में प्रशासन के नए-नए नियमों से शराब कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है।
जयपुर। शहर में सोमवार को शराब की दुकानें बंद रहेगी। इसकी घोषणा शराब बेचने वाले व्यापारियों का संगठन राज लिकर वेलफेयर सोसायटी ने किया है। जयपुर शहर में शराब की 350 से ज्यादा दुकानें बंद रहेगी। सोसायटी के अध्यक्ष निलेश मेवाड़ा ने बताया कि राज्य सरकार ने जो नई आबकारी पॉलिसी बनाई है। ऐसे में प्रशासन के नए-नए नियमों से शराब कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से शराब की समयवधि सुबह 10 से शाम 8 बजे तक है। जिसमें भी ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोमवार को आबकारी आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाता तो दुकान बंद का निर्णय आगे भी जारी रखेंगे।

Comment List