लिव-इन पार्टनर ने की महिला की गला दबाकर हत्या : 3 महीने से रह रहे थे साथ; आरोपी गिरफ्तार
मकान में मिली थी महिला की लाश
मुरलीपुरा में 25 वर्षीय अम्बिका कुमारी की संदिग्ध हत्या मामले में पुलिस ने उसका लिव-इन पार्टनर रामकल्याण गुर्जर उर्फ अजय (28) को गिरफ्तार। आरोपी ने इंस्टाग्राम चैट और आपसी विवाद को लेकर महिला का गला दबाकर हत्या की।
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके लिव-इन पार्टनर को हत्या के आरोप में आरोपी रामकल्याण गुर्जर उर्फ अजय (28) टोंक हाल मुरलीपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शक और आपसी विवाद के चलते महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पहले भी हत्या और चोरी जैसे मामलों में शामिल रह चुका है।
मकान में मिली थी महिला की लाश, शुरू हुई जांच :
9 मई को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मुरलीपुरा इलाके के जीवनदीप कॉलोनी के एक मकान में एक महिला मृत अवस्था में पड़ी है।
मौके पर पहुंची पुलिस को महिला की पहचान नहीं हो सकी, जिस पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहचान हुई तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई जांच के दौरान पुलिस ने मृतका की पहचान अम्बिका कुमारी (25) निवासी टोंक के रूप में की, जो फरवरी से लापता थी। वह पिछले 3 महीनों से आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी घटना वाले दिन घर आते-जाते नजर आया। इसके बाद तकनीकी सहायता से आरोपी का पीछा कर उसे सवाई माधोपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इंस्टाग्राम चैट बनी हत्या की वजह पूछताछ में सामने आया कि मृतका के अन्य लोगों से इंस्टाग्राम पर बातचीत करने को लेकर आरोपी नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने 8 मई को महिला का गला दबाकर हत्या कर दी।

Comment List