एसीबी की कार्रवाई : लाइसेंस के बदले रिश्वत लेते नगर निगम का पशुधन निरीक्षक गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद

एसीबी की कार्रवाई : लाइसेंस के बदले रिश्वत लेते नगर निगम का पशुधन निरीक्षक गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर नगर निगम के एक पशुधन निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। आरोपी निरीक्षक लाइसेंस जारी करने की एवज में परिवादी से अवैध राशि की मांग कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ शुरू। 

जयपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को जयपुर नगर निगम के एक पशुधन निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी निरीक्षक लाइसेंस जारी करने की एवज में परिवादी से अवैध राशि की मांग कर रहा था। एसीबी के अनुसार, नगर निगम में कार्यरत पशुधन निरीक्षक सुरेंद्र कुमावत ने एक दुकान का लाइसेंस जारी करने के बदले परिवादी से 6 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।

इस संबंध में एसीबी को शिकायत मिलने पर उसका सत्यापन कराया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को 6 हजार रुपए की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष पूरे, जयपुर में नवाचार और उद्यमिता को मिला नया संबल स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष पूरे, जयपुर में नवाचार और उद्यमिता को मिला नया संबल
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अंतर्गत संचालित स्टार्टअप इंडिया ने...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभा में योगोत्सव, देवनानी के नेतृत्व में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
सुप्रीम कोर्ट का नीट-यूजी की याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई से इनकार, कहा- इसमें कोई जल्दबाजी नहीं
बांसवाड़ा नगर परिषद के प्रशासक का दायित्व उपखंड अधिकारी को सौंपा
सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समय-सारणी
सीएम सतीशन ने पेश किया संशोधित बजट, 'मिशन समुद्र' और वित्तीय सुदृढ़ीकरण से बनेगा 'नया केरल'
‘मैसा’ के गाने की शूटिंग पूरी, आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की कहानी