प्रदेश में संगठन मजबूत करने उतरी लोजपा महिला सशक्तीकरण पर रहेगा फोकस, पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर मंथन
राजस्थान में सियासी जमीन मजबूत करने की तैया
जयपुर। लोक जनशक्ति पार्टी चिराग पासवान ने राजस्थान में संगठन को मजबूत बनाने और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज करने की तैयारी कर दी है। शनिवार को शहर के महिला विंग कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई। इसमें संगठन के विस्तार, महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार, सम्मान और स्वावलंबन सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। खगड़िया, बिहार के सांसद राजेश वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रप्रभा भाटिया, राष्ट्रीय सचिव सूरज कुमार बुरड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद शेखावत, जयपुर जिला अध्यक्ष अजीत गौड़, प्रदेश सचिव गोपी चन्द्र सैनी और राजस्थान महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश में पार्टी की पहुंच बढ़ाने, महिला विंग को अधिक सक्रिय बनाने और संगठनात्मक कार्यों को नई गति देने पर सहमति व्यक्त की गई।

Comment List