लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग
एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
जयपुर। ओम बिरला गुरुवार को जयपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8:15 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे जगतपुरा स्थित महिमा पैनोरमा जाएंगे और वहां से सवाई माधोपुर के लिए रवाना होंगे। लोकसभा अध्यक्ष दोपहर 12 बजे सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे बूंदी जिले के कापरेन कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 7:30 बजे केशोरायपाटन क्षेत्र के अरनेठा में स्थानीय कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी। ओम बिरला 26 से 29 जून तक कोटा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद 30 जून को कोटा से रवाना होकर आगरा पहुंचेंगे, जहां वे अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comment List