हेरिटेज किड्स फैशन शो का लुक लॉन्च : बच्चों के लिए सुनहरा अवसर, ग्रूमिंग से लेकर ग्रैंड शो तक मिलेगा प्रोफेशनल अनुभव

चयनित फाइनलिस्ट बच्चों के लिए विशेष ग्रूमिंग सेशंस आयोजित किए जाएंगे

हेरिटेज किड्स फैशन शो का लुक लॉन्च : बच्चों के लिए सुनहरा अवसर, ग्रूमिंग से लेकर ग्रैंड शो तक मिलेगा प्रोफेशनल अनुभव
“हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5” का लुक लॉन्च अजमेर रोड स्थित प्राइम सफारी होटल में धूमधाम से हुआ। चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी और मिस राजस्थान मॉडल्स ने कार्यक्रम को खास बनाया। 1 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है, जहां फाइनलिस्ट्स को ग्रूमिंग व एक्सपर्ट ट्रेनिंग के जरिए मंच पर निखरने का मौका मिलेगा।

जयपुर। शहर में बच्चों की प्रतिभा और फैशन के रंगों को मंच देने वालेहेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5” का लुक लॉन्च रविवार को अजमेर रोड स्थित प्राइम सफारी होटल में उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर ब्रांड एंबेसडर अर्विक बैराठी और मिस राजस्थान की मॉडल्स की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि यह फैशन शो उन बच्चों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जिनके माता-पिता उन्हें फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं।

इस शो में 1 से 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि चयनित फाइनलिस्ट बच्चों के लिए विशेष ग्रूमिंग सेशंस आयोजित किए जाएंगे, जिनमें फैशन इंडस्ट्री से जुड़े अनुभवी एक्सपर्ट्स उन्हें ट्रेनिंग देंगे। इससे बच्चों के आत्मविश्वास, पर्सनैलिटी और स्टेज प्रेजेंस को निखारने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों को सीखने के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी पूरा अनुभव मिलेगा।हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5” नन्हे टैलेंट को पहचान दिलाने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Tags: fashion

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित : श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका, वाहनों की आवाजाही भी रोकी भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित : श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका, वाहनों की आवाजाही भी रोकी
तृणमूल नेता पर हुए कथित हमले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। घायल नेता को अस्पताल ले जाया गया,...
10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग