पंचायतीराज संस्थाओं का लॉटरी कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख होगी तय
अधिकारियों की व्यस्तता के चलते लॉटरी कार्यक्रम स्थगित
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रमुखों की लॉटरी प्रक्रिया स्थगित कर दी है। जिला प्रमुख व प्रधानों की लॉटरी 17 सितंबर और अन्य पदों की 18 सितंबर को प्रस्तावित थी। निकाय चुनावों में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते कार्यक्रम टाला गया। महापौर, सभापति और पालिकाध्यक्षों के चुनाव 21-22 सितंबर को होंगे। नई तारीख बाद में घोषित होगी।
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रमुखों के लिए निकाली जाने वाली लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। जिला प्रमुखों और प्रधानों के लिए 17 सितंबर और अन्य पदों के लिए 18 सितंबर को यह लॉटरी निकाली जानी थी। इस समय सभी निर्वाचन अधिकारी निकाय संस्थाओं के महापौर, नगर परिषद सभापति और पालिकाध्यक्षों के चुनाव में व्यस्त है।

ये चुनाव 21 और 22 सितंबर को होंगे। अधिकारियों की व्यस्तता के चलते पंचायतीराज संस्थाओं के लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। लॉटरी के लिए नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
Tags: lottery
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 18:31:24
कंपन के दौरान कुछ मकानों की दीवारों में आई दरारें ,स्कूलों में भी की छुट्टी ।

Comment List