जयपुर में सजेगा 'रंगीलो सावन महोत्सव', मदन राठौड़ ने किया पोस्टर विमोचन

मालवीय नगर में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम

जयपुर में सजेगा 'रंगीलो सावन महोत्सव', मदन राठौड़ ने किया पोस्टर विमोचन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रंगीलो सावन महोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रंगीलो सावन महोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया। महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से 15 जुलाई को अणुविभा केंद्र, गौरव टावर के सामने, मालवीय नगर में आयोजित किया जाएगा। 

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा विशिष्ठ अतिथियों में राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी रहेंगे। कार्यक्रम में महिला शक्ति परंपरा और संस्कृति का जीवन संगम देखने को मिलेगा। पारंपरिक झूले, मेहंदी, लहरिया साड़ी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ने और सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प