राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद बनेगी प्रदेश भाजपा की टीम, मदन राठौड़ ने तैयार की सूची
प्रदेश की टीम को हरी झंडी देगी
दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व को भी इससे अवगत करा चुके हैं, लेकिन फिलहाल उनकी टीम को बनाने में कुछ समय और लग सकता है।
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मदन राठौड़ पिछले महीने काबिज हो चुके है, लेकिन फिलहाल उनकी प्रदेश पदाधिकारी की टीम बनाने में थोड़ा समय लगेगा। जानकारी के अनुसार मदन राठौड़ ने प्रदेश की अपनी टीम के लिए नाम का चुनाव कर लिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी बड़े नेताओं से प्रदेश टीम के लिए चेहरे पर चर्चा की है। उसके बाद अपनी सूची बना ली है।
दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व को भी इससे अवगत करा चुके हैं, लेकिन फिलहाल उनकी टीम को बनाने में कुछ समय और लग सकता है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगी। उसके बाद प्रदेश की टीम को हरी झंडी देगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
31 May 2026 09:33:29
भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान...

Comment List