एसएमएस स्टेडियम में 12 जून को जुटेगा किसानों का महाकुंभ, 4 हजार किसान लेंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

किसानों के साथ-साथ पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी

एसएमएस स्टेडियम में 12 जून को जुटेगा किसानों का महाकुंभ, 4 हजार किसान लेंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय किसान प्रशिक्षण महाकुंभ का आयोजन, जिसमें प्रदेशभर से करीब 4 हजार किसान भाग लेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 12 जून को जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) स्टेडियम में राज्य स्तरीय किसान प्रशिक्षण महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से करीब 4 हजार किसान भाग लेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कैलाश चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय के लिए प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के बढ़ते दुष्प्रभावों के बीच प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता बन गई है और यह किसानों के साथ-साथ पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मौजूदगी होगी। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में देश-विदेश में पहचान बना चुके आचार्य देवव्रत अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ किसानों को प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक और वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी देंगे। शिविर में जीवामृत निर्माण, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उपाय तथा कम लागत में खेती के मॉडल पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक संगठनात्मक मंडल से पांच-पांच किसानों का चयन किया जा रहा है। प्रत्येक जिले से लगभग 150 किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रदेशभर से करीब 4 हजार किसान इस महाकुंभ में शामिल होंगे। कैलाश चौधरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर राजस्थान की कृषि व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से मिशन मोड में कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने तथा चयनित किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को बताया मजबूत आधार प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को बताया मजबूत आधार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें राजस्थान की साढ़े...
राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें : भगवान राम पर कथित टिप्पणी का मामला फिर पहुंचा अदालत, पढ़ें पूरा मामला
एसएमएस स्टेडियम में 12 जून को जुटेगा किसानों का महाकुंभ, 4 हजार किसान लेंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें
सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध
राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी
यूपीईएस ने जयपुर में पेश किया ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ का विज़न, एआई-फर्स्ट शिक्षा मॉडल पर जोर