वैश्विक स्टोन उद्योग का महाकुंभ : जेईसीसी में 4 दिवसीय इंडिया स्टोनमार्ट शुरू हुआ, देश-विदेश की अग्रणी स्टोन कंपनियां ले रही भाग 

राजस्थान को वैश्विक स्टोन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

वैश्विक स्टोन उद्योग का महाकुंभ : जेईसीसी में 4 दिवसीय इंडिया स्टोनमार्ट शुरू हुआ, देश-विदेश की अग्रणी स्टोन कंपनियां ले रही भाग 
जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आज चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

जयपुर। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आज चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। करीब 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस मेगा प्रदर्शनी में कुल 539 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देश-विदेश की अग्रणी स्टोन कंपनियां भाग ले रही हैं। स्टोनमार्ट-2026 में 20 से अधिक देशों से आए खरीदार, आर्किटेक्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स हिस्सा ले रहे हैं। माइनिंग, प्रोसेसिंग, डिजाइन, मशीनरी, टेक्नोलॉजी, एक्सपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन विमर्श होगा। MSME और छोटे स्टोन उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधी मुलाकात का सुनहरा अवसर मिलेगा।

प्रदर्शनी में नई मशीनरी, ऑटोमेशन, ग्रीन टेक्नोलॉजी, डिजाइन-आधारित स्टोन एप्लीकेशन, आर्किटेक्चर और इंटीरियर ट्रेंड्स पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। रोजगार सृजन, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा होगी। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, आरके मार्बल्स के अध्यक्ष अशोक पाटनी, अयोध्या रामलला मूर्ति के शिल्पकार अरुण योगीराज सहित कई प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। स्टोन उद्योग के दिग्गजों को सीडॉस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे। यह प्रदर्शनी राजस्थान को वैश्विक स्टोन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी