महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना : अब 75 हजार रुपए मिलेगी विवाह सहायता राशि, भजनलाल ने राशि में वृद्धि करने की स्वीकृति की प्रदान
विवाह सहायता राशि में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अन्तर्गत विवाह सहायता राशि में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की है।
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप राज्य सरकार किसान, गरीब, महिला एवं युवाओं के कल्याण के प्रति कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अन्तर्गत विवाह सहायता राशि में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय से उक्त योजना में अब अनुज्ञाधारी श्रमिकों की दो पुत्रियों के विवाह पर 25 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी करते हुए प्रति विवाह 75-75 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। यह स्वीकृति बजट वर्ष 2025-26 घोषणा के क्रम में दी गई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Jun 2026 19:01:35
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...

Comment List