मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी व्यक्त

मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आमजन को राहत देने की मांग उठाई। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने किया।

जयपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आमजन को राहत देने की मांग उठाई। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि और आम परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को मुद्दा बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताते हुए पुतला दहन भी किया। पुतला दहन के माध्यम से सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे महिलाओं की घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और गैस की कीमतों में राहत नहीं दी गई, तो महिला कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने सरकार से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार...
भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं : आपूर्ति श्रृंखलाएं सामान्य रूप से कर रही काम, तेल कंपनियों किया स्पष्ट- अफवाहें पूरी तरह गलत और घबराने की आवश्यकता नहीं
जापान और अमेरिका ने एशिया में आपूर्ति के लिए संयुक्त तेल विकास पर की चर्चा: तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा-अन्य देशों को भी ऊर्जा संसाधन उपलब्ध कराने में साबित होगा मददगार 
औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 : निवेश बढ़ेगा, रोजगार सृजन को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : महात्मा गांधी सर्वोदय विचार मंच की परीक्षा 29 मार्च को, स्कूल बच्चों में प्रतियोगिता का माहौल बनाने का उद्देश्य
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान
टिकटों की दलाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में कितनी होती हैं जनरल और स्लीपर डिब्बों की संख्या? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रश्नकाल में बताया सबकुछ