राज्यभर में वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की कर अनियमितताएं आईं पकड़ में

कंपनी ने करीब 1 करोड़ रुपये की कर राशि स्वेच्छा से जमा कराई

राज्यभर में वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की कर अनियमितताएं आईं पकड़ में
वाणिज्यिक कर विभाग ने कर चोरी और अपात्र आईटीसी के खिलाफ अभियान में जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर के निर्माण एवं रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई। जांच में कई जीएसटी अनियमितताएं सामने आईं। जयपुर की एक कंपनी ने एक करोड़ रुपये स्वेच्छा से जमा कराए।

जयपुर। कर चोरी, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और अन्य कर अनियमितताओं के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत वाणिज्यिक कर विभाग ने जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर में निर्माण एवं रेस्टोरेंट क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठानों पर सर्वे और जांच की। प्रारंभिक जांच में जीएसटी नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं। जयपुर के अजमेर रोड स्थित रोडलिंक इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में पात्रता से अधिक और अपात्र आईटीसी का लाभ लेने सहित अन्य अनियमितताओं के संकेत मिले। कार्रवाई के दौरान कंपनी ने करीब एक करोड़ रुपये की कर राशि स्वेच्छा से जमा कराई। जोधपुर की बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 21 लाख रुपये की संभावित कर अनियमितता सामने आई, जबकि जैसलमेर की मेहर कंस्ट्रक्शन में करीब 30 लाख रुपये की संभावित कर गड़बड़ी चिन्हित हुई है।

वहीं, जयपुर के मालवीय नगर स्थित शावर्मा ब्रदर्स के मामले में रेस्टोरेंट सेवाओं पर अपात्र आईटीसी लेने के साथ घोषित व्यवसायिक पते पर कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं मिलने का मामला भी सामने आया। विभाग ने संबंधित करदाताओं से आवश्यक अभिलेख मांगे हैं। विभाग ने बताया कि सभी मामलों में खरीद-बिक्री विवरण, लेखा अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की विस्तृत जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वाणिज्यिक कर विभाग ने स्पष्ट किया कि कर चोरी और राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ राज्यभर में अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया