राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, बिजली कंपनियों के CMD और निदेशकों को 3 महीने का सेवा विस्तार

तीन-तीन माह के लिए पद पर बनाए रखने का निर्णय

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, बिजली कंपनियों के CMD और निदेशकों को 3 महीने का सेवा विस्तार
राजस्थान के ऊर्जा विभाग से इस वक्त की बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई। राज्य सरकार ने बिजली कंपनियों में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा विभिन्न निदेशक पदों पर कार्यरत अधिकारियों को हाईलेवल मंजूरी के बाद तीन-तीन माह का सेवा विस्तार देने के आदेश जारी।

जयपुर। राजस्थान के ऊर्जा विभाग से इस वक्त की बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बिजली कंपनियों में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) तथा विभिन्न निदेशक पदों पर कार्यरत अधिकारियों को हाईलेवल मंजूरी के बाद तीन-तीन माह का सेवा विस्तार देने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय उन पदों को देखते हुए लिया गया है, जो रिक्त हो चुके हैं या होने वाले हैं, ताकि कंपनियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान न आए। जारी आदेश के अनुसार राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम (RVUNL) के CMD देवेंद्र श्रृंगी, निदेशक (तकनीकी) संजय सनाढ्य, निदेशक (प्रोजेक्ट) के.एल. मीणा तथा निदेशक (वित्त) एम.के. खंडेलवाल को तीन माह का एक्सटेंशन दिया गया है।

वहीं राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम (RVPNL) के निदेशक (तकनीकी) अशोक शर्मा और निदेशक (ऑपरेशन) सुरेश कुमार मीणा को भी सेवा विस्तार मिला है। इसके अलावा जोधपुर डिस्कॉम के निदेशक (तकनीकी) वी.के. छंगानी तथा जयपुर डिस्कॉम के निदेशक (तकनीकी) राजकुमार शर्मा को भी तीन-तीन माह के लिए पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की बिजली कंपनियों के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब वरिष्ठ अधिकारियों को एकमुश्त लंबी अवधि के बजाय केवल तीन-तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है। इस फैसले को आगामी नियुक्तियों और प्रशासनिक पुनर्गठन की प्रक्रिया से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, डॉ. भंवर लाल को अजमेर डिस्कॉम का अतिरिक्त प्रभार राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, डॉ. भंवर लाल को अजमेर डिस्कॉम का अतिरिक्त प्रभार
आदेश के अनुसार, डॉ. भंवर लाल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक का...
ट्रंप का बड़ा दांव: जन्म के आधार पर नागरिकता खत्म करने के लिए लाएंगे नया कानून, छिड़ी नई कानूनी लड़ाई
कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोले- तेलंगाना में नहीं है भाजपा का कोई भविष्य, जानें क्यों ?
इटली में बढ़ा महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी का मान, रोम में डॉ. एम.एल. स्वर्णकार की रही विशेष मौजूदगी
दिल्ली में नई ईवी नीति लागू : इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा, पेट्रोल-डीजल वाहनों की बढ़ी चुनौती
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : RCA एडहॉक कमेटी भंग, भास्कर ए. सावंत बने प्रशासक
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, बिजली कंपनियों के CMD और निदेशकों को 3 महीने का सेवा विस्तार