पुलिस की बड़ी कार्रवाई : वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की
जयपुर। पश्चिम जिले में बढ़ती चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कालवाड़ ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम पश्चिम प्रशान्त किरण ने बताया कि जिले में चोरी व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त झोटवाड़ा आलोक कुमार सैनी के सुपरविजन में पुलिस थाना कालवाड़ के थानाधिकारी श्री सुरेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम में हैड कांस्टेबल दुर्गाप्रसाद, कांस्टेबल सुरेश कुमार तथा कांस्टेबल हीरालाल को शामिल किया गया। टीम ने लगातार वाहन चोरों और नकबजनों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।
सब्जी खरीदने गया युवक, चोर ले उड़ा बाइक घटना 25 जून 2023 की है, जब परिवादी रोहित राव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रिद्धि-सिद्धि कॉलेज के पास स्थित सौर ऊर्जा शोरूम और शराब गोदाम के बीच सड़क किनारे खड़ी कर सब्जी खरीदने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान गठित टीम ने आरोपी फरमान उर्फ राजा निवासी रशीद बिहारी कॉलोनी, दिल्ली बाईपास रोड, सड़वा, थाना

Comment List