जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AI की मदद से महिलाओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

बॉर्डर के पास से दबोचा गया ब्लैकमेलर

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AI की मदद से महिलाओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
जयपुर पश्चिम पुलिस ने युवती की फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी ग्रुप बनाने और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी निर्मल सिंह को श्रीगंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर अश्लील एडिटेड फोटो पोस्ट कर पीड़िता के परिचितों को भेज रहा था और वीडियो कॉल के लिए दबाव बना रहा था।

जयपुर। सोशल मीडिया पर युवती की फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर प्रसारित करने और ब्लैकमेल करने के मामले में जयपुर पश्चिम पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से दस्तयाब किया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 17 मई 2026 को पीड़िता ने करधनी थाने में रिपोर्ट दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी फोटो व नाम का दुरुपयोग कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी ग्रुप बनाकर अश्लील एडिटेड फोटो पोस्ट कर रहा है।

आरोपी उसके परिचितों को फोटो भेजकर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था तथा वीडियो कॉल के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहा था। मामले में एडीसीपी राजेश गुप्ता और एसीपी आलोक कुमार के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। जांच में आरोपी की पहचान निर्मल सिंह निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को भारत-पाक बॉर्डर क्षेत्र के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...