ऑपरेशन सिंदूर के चलते फ्लाइट्स पर असर, एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स रद्द
यात्रा से पूर्व एयरलाइंस से फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि कर लें
सुबह 9:10 बजे और शाम 7:50 बजे की चंडीगढ़ फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।
जयपुर। ऑपरेशन सिंदूर के कारण जयपुर एयरपोर्ट से संचालित कुछ फ्लाइट्स पर आंशिक असर पड़ा है। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की सुबह 5:50 बजे की फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही दिन में चंडीगढ़ के लिए संचालित दो अन्य फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। सुबह 9:10 बजे और शाम 7:50 बजे की चंडीगढ़ फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।
इसके अलावा, ओमान एयर की सुबह 6:15 बजे मस्कट के लिए जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है। हालांकि, अन्य शहरों के लिए जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पूर्व एयरलाइंस से फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि कर लें।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 12:58:04
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...

Comment List