गहलोत-पायलट सहित कई नेताओं ने गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- न्याय की लड़ाई में हम सब राहुल के साथ 

जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और दीर्घायु होने की कामना की

गहलोत-पायलट सहित कई नेताओं ने गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- न्याय की लड़ाई में हम सब राहुल के साथ 
कई कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि गांधी देश में शोषित, वंचित, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और उच्च जातियों के गरीबों के अधिकारों के लिए जिस हद तक लड़ रहे हैं, वह वाकई अभूतपूर्व है। यह सच्चा सामाजिक न्याय है। न्याय की इस लड़ाई में हम सब उनके साथ हैं।

गहलोत ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी के द्दढ़ संकल्प और पूरे देश में शांति और प्रेम का संदेश सफल होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वह आगे आए और नेतृत्व करें, लोकतंत्र को मजबूत और संविधान की रक्षा करें। इसी तरह डोटासरा, पायलट सहित अन्य कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और दीर्घायु होने की कामना की।

 

Read More दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई