ईद-उल-अजहा पर सजा बकरों का बाजार, बढ़ी कीमतों के बावजूद खरीदारी में तेजी

खरीदारों को कई विकल्प उपलब्ध

ईद-उल-अजहा पर सजा बकरों का बाजार, बढ़ी कीमतों के बावजूद खरीदारी में तेजी

ईद-उल-अजहा गुरुवार को मनाई जाएगी। राजधानी में तैयारियां तेज। दिल्ली रोड के पास बकरों का बाजार सज गया। जहां सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही। कुर्बानी के लिए लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरे खरीद रहे।

जयपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली रोड के पास बकरों का बाजार सज गया है। जहां सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कुर्बानी के लिए लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरे खरीद रहे हैं। बाजार में अलग-अलग नस्लों और आकार के बकरे उपलब्ध हैं। जिनकी कीमतें भी उनकी नस्ल और वजन के अनुसार तय की जा रही हैं। बकरा व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में बेहतर और ज्यादा संख्या में बकरे बाजार में पहुंचे हैं। व्यापारियों के अनुसार बाहर से बकरे लाने में परिवहन लागत बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से बकरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके बावजूद त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है और खरीदारी लगातार जारी है। बकरा व्यापारी अब्दुल कादिर ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अच्छे बकरे मिल रहे हैं और खरीदारों को कई विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि परिवहन खर्च और पशुओं की देखभाल पर बढ़े खर्च के कारण दाम पहले से अधिक हैं। कुर्बानी को लेकर लोगों में खास उत्साह है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गेमिंग एप से ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाने वाले गिरोह का खुलासा, ई-मित्र संचालक निकला मास्टरमाइंड गेमिंग एप से ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाने वाले गिरोह का खुलासा, ई-मित्र संचालक निकला मास्टरमाइंड
पुलिस ने गेमिंग एप से युवाओं को ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाने वाले गिरोह का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार। पुलिस...
आईपीएल-2026 : आरसीबी फाइनल में पहुंची, रजत पाटीदार की धुआंधार पारी से क्वालीफायर -1 में गुजरात को 92 रनों से हराया  
निजी बस ऑपरेटरों ने किराया बढ़ाने की उठाई मांग, बस संचालकों पर बढ़ता जा रहा आर्थिक बोझ
भारत में इबोला की दस्तक? युगांडा से लौटी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव
आज का भविष्यफल    
फर्जी ई-मित्र आईडी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
सुवेंदु की चेतावनी : बांग्लादेशियों यहां से भागो, वरना एक्शन लेंगे; कहा- ये हमारे दामाद नहीं जो इन्हें जेल में रोटियां खिलाएंगे