पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता 

लुटेरी दुल्हन का फरार

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता 
जयपुर में एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और गहने चोरी कर भागने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि असफल हत्या के प्रयास के बाद पत्नी घर से जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। जयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है। पति का आरोप है कि पत्नी शादी के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी और उसके कहने पर पहले हत्या की कोशिश की गई। योजना विफल होने पर वह घर से जेवर लेकर भाग गई। अब पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रेमी के कहने पर पति को मारने की कोशिश पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि फरवरी-2025 में उसकी शादी 26 वर्षीय युवती से हुई थी।

शादी के बाद उसे पता चला कि पत्नी का पहले से एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह देर रात तक प्रेमी से फोन पर बात करती थी और बहाने बनाकर पति से पैसे लेकर ऑनलाइन ट्रांसफर करती थी। पति के अनुसार जब उसने रुपए देना बंद किया तो प्रेमी ने पत्नी पर उसकी हत्या का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि 6 जनवरी-2026 की रात पत्नी ने सोते समय चुन्नी से उसके पैर बांध दिए। हाथ बांधने के दौरान उसकी नींद खुल गई तो पत्नी ने मजाक बताकर बात टाल दी। लाखों के गहने लेकर प्रेमी संग फरार पति को शक होने के बाद महिला ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी किए और अगले दिन प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई, लेकिन ससुराल पक्ष ने भी कोई मदद नहीं की।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
पश्चिमी दिल्ली में स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग के शूटर हकीकत व सागर...
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....
बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अब सरपट दौडेंगे वाहन, बिना रुके कटेगा टोल
फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र