फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग : दीवार तोड़कर अंदर पहुंची फायर टीम, 10 दमकलों ने दो घंटे में पाया काबू

आसपास के इलाके में दहशत

फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग : दीवार तोड़कर अंदर पहुंची फायर टीम, 10 दमकलों ने दो घंटे में पाया काबू

एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धुएं और आग की लपटों से घिर गई। सूचना पर सीतापुरा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की विकराल स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू टीम को फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा।

जयपुर। जयपुर के जगतपुरा इलाके में शनिवार सुबह एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धुएं और आग की लपटों से घिर गई। सूचना पर सीतापुरा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की विकराल स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू टीम को फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 10 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जबकि हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है। फायर ऑफिसर ऊषा शर्मा ने बताया कि जगतपुरा के रामचन्द्रपुरा विधानी क्षेत्र में स्थित “रामचन्द्र मोतीलाल” नामक फर्नीचर फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री खुलने के कुछ ही देर बाद अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी।

आग लगते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी, फर्नीचर सामग्री और ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर टीम को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पारिवारिक विवाद में पत्नी पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, लगाई आग पारिवारिक विवाद में पत्नी पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, लगाई आग
एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते सुबह घर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उसकी पत्नी...
पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर प्रदर्शन : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, हिरासत में कई कार्यकर्ता
केंद्र सरकार का बांधों की सुरक्षा पर फोकस, राजस्थान के 114 बांधों की हो रही जांच
ताइवान को 12 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा स्थगित, ट्रम्प ने की पुष्टि
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : एम.डी.एम.ए. के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, आरोपी लगातार कर रहे थे ड्रग तस्करी
‘धुरंधर 2’ की ओटीटी पर दस्तक : 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम, बॉक्स ऑफिस पर किया रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन 
असर खबर का : अडूसा-पालकियां मार्ग से हटने लगा अतिक्रमण