महापौर कुसुम यादव ने नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय में पार्षदों के साथ की समीक्षा बैठक
निगम के पार्षदों के साथ निगम के अधिकारी और इंजीनियर रहे मौजूद
जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव ने शनिवार को निगम मुख्यालय में पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को सभी प्रतिनिधियों के काम प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए
जयपुर। जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव ने शनिवार को निगम मुख्यालय में पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को सभी प्रतिनिधियों के काम प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा वार्डों में नई सीवर लाइन, सड़क निर्माण कार्य, नालियों के निर्माण, रोड लाइट आदि कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। फिर भी निगम के पार्षदों की कोई समस्या आएं तो अधिकारी उसका तुरंत निस्तारण करें। समीक्षा बैठक में निगम की साधारण सभा में पास हुए प्रस्ताव, आगामी त्योहारों पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में हेरिटेज निगम के पार्षदों के साथ निगम के अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।
त्योहारी सीजन में करें विशेष सफाई व्यवस्था: महापौर कुसुम यादव ने कहा कि आगामी दिनों में त्यौहारी और पर्व आ रहे हैं। ऐसे में निगम क्षेत्र में विशेष सफाई व्यवस्था की जाएं। वार्डों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर दो बार सफाई कराई जाएं। धार्मिक स्थलों के पास सफाई की जाएं और सजावट की जाएं। महापौर ने सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर पाबंदी लगाने और अवैध डेयरियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
Comment List