दीपावली पर रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो ,व्यापार महासंघ की मांग पर एमडी ने जताई सहमति

बड़ी चौपड़ से आगे मेट्रो विस्तार का काम तेज, आगामी वर्ष में शुरू करने का लक्ष्य

दीपावली पर रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो ,व्यापार महासंघ की मांग पर एमडी ने जताई सहमति
दीपावली पर जयपुर के बाजारों की रोशनी और सजावट देखने आने वाले शहरवासियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए जयपुर व्यापार महासंघ ने मेट्रो का संचालन रात 12 बजे तक करने की मांग की है।

जयपुर। दीपावली पर जयपुर के बाजारों की रोशनी और सजावट देखने आने वाले शहरवासियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए जयपुर व्यापार महासंघ ने मेट्रो का संचालन रात 12 बजे तक करने की मांग की है। इस संबंध में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मेट्रो एमडी वैभव गालरिया से मुलाकात की। मेट्रो प्रशासन ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक बैठक के बाद संचालन का समय बढ़ाने की व्यवस्था करने पर सहमति जताई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल एवं महामंत्री सुरेश सेनी ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दीपावली पर जयपुर के प्रमुख बाजारों में देर रात तक आकर्षक विद्युत सजावट और रोशनी रहती है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित बाजारों में पहुंचते हैं। ऐसे में मेट्रो का संचालन रात 12 बजे तक होने से लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हो सकेगा।

महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि दीपावली जयपुर की संस्कृति, व्यापार और पर्यटन का प्रमुख उत्सव है। बाजारों में देर रात तक मेट्रो सेवा उपलब्ध होने से लोगों की आवाजाही आसान होगी और बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आगामी वर्ष में मेट्रो विस्तार शुरू करने का लक्ष्य
बैठक में जयपुर मेट्रो के विस्तार कार्यों पर भी चर्चा हुई। मेट्रो एमडी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि बड़ी चौपड़ से आगे मेट्रो विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे आगामी वर्ष में आमजन के लिए शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

महासंघ महामंत्री सुरेश सेनी ने कहा कि मेट्रो विस्तार से जयपुर के अधिक क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा जा सकेगा। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने, निजी वाहनों की संख्या घटाने और प्रदूषण नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही आम नागरिकों, व्यापारियों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बाजारों तक मेट्रो की बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इससे पार्किंग की समस्या और बाजारों में यातायात जाम से राहत मिलने की भी उम्मीद है।जयपुर व्यापार महासंघ ने दीपावली पर मेट्रो संचालन का समय बढ़ाने की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाने और मेट्रो विस्तार कार्यों को गति देने के लिए मेट्रो प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग: 200 से अधिक लोग घायल, कम से कम 75 की मौत अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग: 200 से अधिक लोग घायल, कम से कम 75 की मौत
अमेरिका में हैलोवीन सप्ताहांत के दौरान कई राज्यों में हिंसक गोलीबारी की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। पार्टियों, शॉपिंग मॉल...
अनर्ब के बाद ''चक्रवात मुरासु'' तबाही के लिख तैयार! आधी रात तक आंध्र तट से टकराने की संभावना, 120KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 
जयपुर सर्राफा में पहली बार चांदी के नोट : महंगी चांदी के बीच गिफ्ट का नया तड़का, पूरे राजस्थान से मांग
असर खबर का : बदहाल सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को राहत
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये में बनेंगे 8 नए युद्धपोत, राजनाथ बोले- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम
दीपावली पर रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो ,व्यापार महासंघ की मांग पर एमडी ने जताई सहमति
आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, इलाज में नहीं होगी धन की कमी बाधक: योगी