हीटवेव से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बढ़ाई गई तैयारियां
पंखे और पर्दों की व्यवस्था सुनिश्चित
लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए चिकित्सा विभाग पूरी तरह सतर्क। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा संस्थानों में आपातकालीन व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश।
जयपुर। लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए चिकित्सा विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा संस्थानों में आपातकालीन व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में इमरजेंसी कक्षों का बेहतर प्रबंधन, तापमान नियंत्रण के लिए एसी, कूलर, पंखे और पर्दों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
वहीं लू और तापघात से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए विशेष बैड आरक्षित किए गए हैं तथा ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जा रहे हैं। उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इन्द्रा गुप्ता ने बताया कि अस्पतालों में छाया, शीतल पेयजल, साफ-सफाई और वेटिंग एरिया में शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मनरेगा श्रमिकों के लिए भी ओआरएस उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Comment List