जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
एम्बुलेंस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा
जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को एक फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बनने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान की प्रायोरिटी लैंडिंग। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट मुम्बई से देहरादून जा रही।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को एक फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बनने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान की प्रायोरिटी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट मुम्बई से देहरादून जा रही थी। उड़ान के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से विमान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से तत्काल संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी दी और जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को प्रायोरिटी देते हुए तुरंत लैंडिंग की अनुमति प्रदान की। विमान दोपहर करीब 12:40 बजे सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट प्रशासन और मेडिकल टीम पहले से अलर्ट मोड पर मौजूद रही। फ्लाइट के लैंड होते ही बीमार यात्री को एम्बुलेंस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल यात्री की स्थिति और पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Comment List