भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सुनीं समस्याएं, समाधान करना पार्टी और सरकार की प्राथमिकता

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सुनीं समस्याएं, समाधान करना पार्टी और सरकार की प्राथमिकता

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं, सुझाव और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सुनवाई के दौरान विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर आ रही प्रशासनिक तथा जनहित से संबंधित समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं, सुझाव और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
सुनवाई के दौरान विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर आ रही प्रशासनिक तथा जनहित से संबंधित समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री खींवसर ने प्रत्येक कार्यकर्ता की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना पार्टी और सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि चिकित्सा विभाग से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा तथा जिन विषयों में अन्य विभागों का समन्वय आवश्यक है, वहां भी प्रभावी पहल की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं