ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई

ग्रामीणों के सुझाव और आपत्तियां दर्ज

ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई
फीडर के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 55 एमसीएम पानी रामगढ़ बांध तक पहुंचाने का लक्ष्य। वहीं, परियोजना के दूसरे चरण में ईसरदा से खुरा चैनपुरा, बंध बारैठा और भरतपुर तक फीडर निर्माण के लिए चौथ का बरवाड़ा तहसील में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू।

जयपुर। पीकेसी-ईआरसीपी (PKC-ERCP) परियोजना के तहत ईसरदा से रामगढ़ बांध, जयपुर तक प्रस्तावित फीडर निर्माण को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में फीडर के अलाइनमेंट, निर्माण कार्य से जुड़े तकनीकी पहलुओं तथा MoPKC लिंक परियोजना के अंतर्गत एचईएम (Hybrid Engineering Model) पर 20 वर्षों के संचालन एवं रखरखाव (O&M) की व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। परियोजना के तहत ईसरदा से लगभग 116 किलोमीटर की दूरी तय कर पानी रामगढ़ बांध तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए करीब 40 किलोमीटर नहर और 76 किलोमीटर पाइपलाइन का निर्माण किया जाएगा।

इस फीडर के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 55 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी रामगढ़ बांध तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वहीं, परियोजना के दूसरे चरण में ईसरदा से खुरा चैनपुरा, बंध बारैठा और भरतपुर तक फीडर निर्माण के लिए चौथ का बरवाड़ा तहसील में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भूमि अधिग्रहण से पहले प्रभावित ग्रामीणों की राय जानने के लिए 17 से 20 अगस्त के बीच जनसुनवाई आयोजित होगी। जनसुनवाई सोलपुर, रायपुर, ईसरदा, सारसोप, शिवाड़, शिवाड़-ए, शिवाड़-बी, मुरली मनोहरपुरा और पार्वती नगर सहित संबंधित गांवों में आयोजित की जाएगी, जहां ग्रामीणों के सुझाव और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम