सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल पर आयोजित होगा मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से की रक्तदान की अपील
अभियान को सफल बनाने का आह्वान
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर को सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील।
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितम्बर 2026 को सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल, जयपुर-प्रथम पर मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने आमजन से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है। डॉ. शेखावत ने बताया कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर उनका जीवन बचाया जा सकता है।
रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में आमजन की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजन से आगे आकर रक्तदान करने तथा इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 16:43:47
डीएफसी ने भारतीय रेलवे के साथ मालगाड़ियों के इंटरचेंज का नया रिकॉर्ड बनाया। 13 सितंबर को डीएफसी नेटवर्क पर 927...

Comment List