पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि : धानक्या पहुंचे भजनलाल, देवनानी सहित मंत्री-विधायक

स्मारक स्थल पर प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि : धानक्या पहुंचे भजनलाल, देवनानी सहित मंत्री-विधायक

देवनानी ने कहा कि उपाध्याय का दर्शन युवा, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणादायक है।

जयपुर। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि के मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, दिया कुमारी सहित सरकार के कई मंत्री और विधायक उनकी जन्मस्थली धानक्या पहुंचे और। प्रार्थना सभा में शिरकत की। भजनलाल शर्मा और देवनानी ने उपाध्याय के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। देवनानी ने नेत्र चिकित्सा शिविर और स्मारक स्थल पर प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

देवनानी ने कहा कि उपाध्याय का दर्शन युवा, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणादायक है। समाज को नई दृष्टि देकर समाज को जगाने का कार्य किया। राष्ट्र सेवा ही उनके जीवन का ध्येय था। उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति अध्यक्ष प्रो. मोहन लाल छीपा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प