घर में घुसे 7-8 बदमाश, युवक को पीटा और थार में डालकर कर लिया अपहरण

पुलिस ने फार्महाउस के पास बिछाया जाल

घर में घुसे 7-8 बदमाश, युवक को पीटा और थार में डालकर कर लिया अपहरण
भांकरोटा में पूर्व रंजिश के चलते 7-8 बदमाशों ने घर में घुसकर युवक से मारपीट की और उसे थार में डालकर अगवा कर लिया। सूचना पर पुलिस ने रिंग रोड स्थित माधव फार्महाउस के पास से युवक शत्रुघ्न सैनी को सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल थार जब्त कर ली।

जयपुर। भांकरोटा थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश के चलते एक युवक के अपहरण का मामला देखने को मिला है। करीब 7-8 लोग एक कार में सवार होकर चिमनपुरा रिंग रोड स्थित युवक के घर पहुंचे। वहां उसके साथ मारपीट की और जबरन थार गाड़ी में डालकर ले गए। सूचना पर पुलिस ने अपहृत युवक को माधव फार्महाउस, रिंग रोड के पास से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी भी जब्त कर ली।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि मामले में आरोपी आरोपी ओमेन्द्र सिंह शेखावत  कावेरी पथ एमएलए क्वार्टर मानसरोवर, अशोक सिंह शेखावत टाटणवा धोद सीकर और ओमवीर सिंह शेखावत प्रागपुरा कोटपूतली-बहरोड़ को गिरफ्तार किया है। वे शत्रुघ्न सैनी पुत्र रामकरण सैनी को जबरन थार गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या "6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या
जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर...
पंचायतीराज चुनाव : प्रधान-प्रमुख की कुर्सी के लिए अभी से जोड़-तोड़, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी
जम्मू के किश्तवाड़ में सनसनी: दो SPO जवानों के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस राइफल गायब
जयपुर से बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, 2 फ्लाइट रद्द
भिवाड़ी सबसे प्रदूषित, 282 एक्यूआई वैल्यू के साथ खराब श्रेणी में
दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार की रफ्तार पर लग सकता है ब्रेक, कमजोर शुरुआत के संकेत
कैनेडी परिवार पहुंचा अदालत: ट्रंप के प्रस्तावित 250 फुट ऊंचे विजय स्मारक को चुनौती, ऐतिहासिक स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप