मिस राजस्थान 2026 का मिस फोटोजेनिक राउंड संपन्न, कैमरे के सामने छाया प्रतिभागियों का ग्लैमर

'मिस फोटोजेनिक' राउंड

मिस राजस्थान 2026 का मिस फोटोजेनिक राउंड संपन्न, कैमरे के सामने छाया प्रतिभागियों का ग्लैमर
जयपुर के आर चंद्रा पैलेस में ब्यूटी पेजेंट 'मिस राजस्थान 2026' के तहत 'मिस फोटोजेनिक' राउंड का आयोजन हुआ। फैशन फोटोग्राफर वासु जैन ने कॉकटेल लुक में सजी प्रतिभागियों की कैमरा अपील और आत्मविश्वास को कैद किया। आयोजक योगेश मिश्रा के अनुसार, सात दिवसीय प्री-फिनाले गतिविधियां 28 जून से शुरू हो चुकी हैं।

जयपुर। फ्यूजन ग्रुप की ओर से आयोजित ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 के अंतर्गत मिस फोटोजेनिक राउंड का आयोजन शनिवार को आर चंद्रा पैलेस में हुआ। इस मौके पर राज्यभर से चयनित प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और कैमरा प्रेजेंस का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष फोटोशूट में प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर वासु जैन ने प्रतिभागियों के बेहतरीन पॉज कैद किए, जबकि मैजेस्टिक मेकओवर्स की मेकअप एक्सपर्ट मधु यादव ने उन्हें आकर्षक कॉकटेल लुक्स में प्रजेंट किया। इस राउंड का उद्देश्य प्रतिभागियों की कैमरा अपील, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और फैशन सेंस को परखना था।

मिस राजस्थान 2026 के सात दिवसीय फिनाले वीक की आधिकारिक घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश सैनी रहे। आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा के अनुसार 28 जून से 2 जुलाई तक होटल हैवा हेवन रिजॉर्ट तथा 2 से 4 जुलाई तक होटल पार्क ओशन में प्री-फिनाले गतिविधियां आयोजित होंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी