मिस राजस्थान : 6500 प्रतिभागियों में से चुनी गई 28 प्रतिभाशाली युवतियां

विरासत हेरिटेज में राजस्थानी अंदाज में हुआ राजतिलक

मिस राजस्थान : 6500 प्रतिभागियों में से चुनी गई 28 प्रतिभाशाली युवतियां
मिस राजस्थान 2026 के लिए कूकस में शीर्ष 28 फाइनलिस्टों का चयन किया गया है। आयोजक योगेश मिश्रा के अनुसार, करीब 6500 प्रतिभागियों में से चुनी गई इन युवतियों का पारंपरिक राजतिलक किया गया। एकता जैन ने बताया कि विजेताओं को ग्रूमिंग के लिए 30 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जयपुर। ब्यूटी पैजेंट मिस राजस्थान 2026 की शीर्ष 28 फाइनलिस्टों की घोषणा शनिवार को कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में पारंपरिक अंदाज में की गई। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि करीब 6500 प्रतिभागियों में से चयनित 28 युवतियों का राजतिलक कर पारंपरिक स्वागत किया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक लहंगे और राजस्थानी आभूषणों में रैंप पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। पूरा माहौल राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। 

मिस राजस्थान की निदेशक एकता जैन ने बताया कि चयनित फाइनलिस्टों को चार जून से चार जुलाई तक 30 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान व्यक्तित्व विकास, रैंप वॉक, योग, ध्यान, पोषण, मेकअप, आत्मविश्वास विकास, मंच संचालन और अंतरराष्टÑीय स्तर की प्रतियोगिताओं से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज