मिशन हरियालो राजस्थान, परिवहन विभाग लगाएगा पौधे
वर्षा पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत इस वर्ष कुल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जयपुर। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत इस वर्ष कुल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में परिवहन विभाग माॅनसून सत्र में 5 लाख पौधे लगाने की तैयारी में जुटा है। पौधारोपण परिवहन कार्यालयों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में किया जाएगा।
विभाग को वर्षा पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जयपुर प्रथम आरटीओ को 38,500 और जयपुर द्वितीय आरटीओ को 39,098 पौधे लगाने का लक्ष्य सौंपा गया है। इस संबंध में अपर परिवहन आयुक्त ओमप्रकाश बुनकर ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 14:22:27
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...

Comment List