विधायक 4 बार, एक बार सांसद... जसवंत यादव के निधन से राजस्थान की राजनीति में शोक

विधानसभा में अब बचे 199 विधायक

विधायक 4 बार, एक बार सांसद... जसवंत यादव के निधन से राजस्थान की राजनीति में शोक
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बहरोड़ विधायक जसवंत यादव का रविवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती रहे थे। चार बार विधायक और अलवर से सांसद रहे यादव के निधन से बहरोड़ विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब छह महीने में उपचुनाव कराना होगा।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के बहरोड़ विधायक और पूर्व मंत्री रहे जसवंत यादव का रविवार सुबह निधन हो गया। जसवंत यादव लंबे समय से बीमार थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। बीते दिनों वे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती रहे थे। तब एकबारगी उनके निधन की अफवाह भी फैल गई थी।

जसवंत यादव भाजपा के सीनियर विधायकों में शामिल थे। वह चौथी बार विधायक बने थे। वहीं अलवर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। बहरोड सीट खाली होने के बाद अब यहां आगामी 6 माह में निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने होंगे। उनके निधन से विधानसभा में भी विधायकों की संख्या 199 रह गई है।

Tags: jaswant

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। सपत्नीक...
देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान
केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल
हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत
विधायक 4 बार, एक बार सांसद... जसवंत यादव के निधन से राजस्थान की राजनीति में शोक