ई-चालान के नाम पर मोबाइल हैक : फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही मांगी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, कुछ ही सेकेंड में खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपए

पहले भी 4.67 लाख की ठगी

ई-चालान के नाम पर मोबाइल हैक : फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही मांगी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, कुछ ही सेकेंड में खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपए
का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगों ने वाहन मालिक से 1.40 लाख रुपए ठग लिए। विजय नगर निवासी दीपक कुमार ने लिंक खोलकर क्रेडिट कार्ड से भुगतान की कोशिश की, तभी मोबाइल हैक हो गया। ठगों ने बैंक की जानकारी हासिल कर रकम निकाल ली। इससे पहले शिप्रापथ में भी 4.67 लाख की ठगी हो चुकी है। पुलिस ने अनजान लिंक-APK से बचने और केवल अधिकृत सरकारी माध्यम से भुगतान की अपील की।

जयपुर। जयपुर में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने वाहन मालिक के मोबाइल पर ई-चालान का फर्जी संदेश भेजकर भुगतान का लिंक दिया। लिंक पर क्लिक करते ही ठगों ने बैंक और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल कर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद खाते से करीब 1.40 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने झोटवाड़ा थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि विजय नगर निवासी दीपक कुमार के मोबाइल पर पिछले दिनों ई-चालान का संदेश आया था। संदेश में चालान का भुगतान करने के लिए लिंक दिया गया था। दीपक ने चालान की जानकारी और भुगतान के लिए लिंक खोला। इसके बाद स्क्रीन पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान का विकल्प आया। इसी दौरान मोबाइल हैक हो गया। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित बैंक की जानकारी हासिल कर खाते से करीब 1.40 लाख रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर रकम निकासी का संदेश आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला।

पहले भी 4.67 लाख की ठगी

पुलिस के अनुसार ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले शिप्रापथ थाना इलाके में भी साइबर ठग ई-चालान के नाम पर एक व्यक्ति से 4.67 लाख रुपए ठग चुके हैं।

फर्जी लिंक और एपीके से सावधान

Read More राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल: हादसे रोकने पर 343 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थमी मौतों की रफ्तार

साइबर अपराधी ई-चालान, लंबित चालान, वाहन सूचना अपडेट और आरसी-डीएल सत्यापन के नाम पर फर्जी संदेश, लिंक और ई-मेल भेज रहे हैं। लिंक खोलने या फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करने पर मोबाइल की जानकारी उनके हाथ लग जाती है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि ई-चालान के भुगतान के लिए केवल अधिकृत सरकारी माध्यम का इस्तेमाल करें और अनजान लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें।

Read More विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज

 

Read More नगर निगम में स्वीकर किए जाएंगे नामांकन-पत्र, प्रत्याशी अपने वार्ड के लिए निर्धारित स्थानों पर कर सकेंगे नामांकन

Tags: challan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आपको क्या लगता है आप भगवान हैं : बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, रेस्तरां दोबारा खोलने की दी अनुमति आपको क्या लगता है आप भगवान हैं : बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, रेस्तरां दोबारा खोलने की दी अनुमति
हाईकोर्ट ने MCA परिसर के पांच रेस्तरां के खाद्य लाइसेंस निलंबित करने पर FDA को फटकार लगाई। कोर्ट ने निलंबन...
निकाय चुनाव : भाजपा ने 50 फीसदी टिकट चयन पर लगाई मुहर, जल्द जारी होगी सूची
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : शुद्ध सोना 1900 रुपए सस्ता, जानें चांदी का भाव
ई-चालान के नाम पर मोबाइल हैक : फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही मांगी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, कुछ ही सेकेंड में खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपए
खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ पर राहुल गांधी का वार : दोषियों पर SC-ST एक्ट में दर्ज हो FIR, बोले- अपमान का हिसाब हो  
आरजीएचएस की पर्ची पर अब संबंधित डॉक्टर का खुद सत्यापन जरूरी : दूसरे व्यक्ति के हस्ताक्षर पर होगी कार्रवाई, क्लेम भी हो सकता है प्रभावित
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच दुनिया का सबसे बड़ा तेल समझौता : आपूर्ति में होगी भारी बढ़ोतरी, ट्रम्प बोले- गैस की कीमतें होगी कम