सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श

विभिन्न देशों की नीतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए समाधान प्रस्ताव प्रस्तुत किए

सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कला विभाग की ओर से दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2026 का आगाज “शांति संकट में बढ़ते वैश्विक तनावों के बीच कूटनीति” थीम के साथ हुआ। एएसपी भूपेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में छात्र-प्रतिनिधियों ने मानवाधिकार, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा व निरस्त्रीकरण जैसे मुद्दों पर वैश्विक समाधान और कूटनीतिक संवाद प्रस्तुत किए।

जयपुर। सेंट जेवियर्स कॉलेज के कला विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2026 का शुभारंभ शांति संकट में बढ़ते वैश्विक तनावों के बीच कूटनीति थीम के साथ हुआ। सम्मेलन में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वैश्विक कूटनीति, शांति स्थापना, मानवाधिकार, स्वास्थ्य संकट, साइबर सुरक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेंट जेवियर्स कॉलेज के निदेशक एवं प्रबंधक फादर जॉन रवि एसजे, डॉ. फादर रेमंड केरुबिन एसजे सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

मुख्य अतिथि एएसपी भूपेन्द्र शर्मा ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन की चार प्रमुख समितियां, जिनमें संयुक्त राष्ट्र  मानवाधिकार परिषद, विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र महासभा निरस्त्रीकरण एवं लोकसभाए शामिल रहीं। इनमें प्रतिभागियों ने विभिन्न देशों की नीतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए समाधान प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

Tags: Diplomacy

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद