गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी

जवाहर सर्किल थाना इलाके में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ कर फरार हुए आरोपी राहुल ने बुधवार को मुरैना कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी के खिलाफ एमपी में 17 और जयपुर में करीब पांच मामले दर्ज हैं।

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ कर फरार हुए आरोपी राहुल ने बुधवार को मुरैना कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी के खिलाफ एमपी में 17 और जयपुर में करीब पांच मामले दर्ज हैं। सरेंडर करने वाला आरोपी राहुल गुर्जर निवासी बिजौली का रहने वाला है। आरोपी ने जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में करीब 15 दिन पहले एक छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने जिस वारदात में सरेंडर किया, वह 2017 में लूट का मामला है। खुलासा हुआ है कि आरोपी को लेने गई एसआईटी की टीम अब उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जयपुर लाने का प्रयास कर रही है। आरोपी के दो अन्य साथी भी हैं, जिनमें एक बाबूलाल बराला है, जिसने जयपुर में स्थित एक क्लब में तोड़फोड़ की थी। वहीं एक अन्य साथी को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
इस गंभीर मामले में प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही सामने आने पर ड्यूटी ऑफिसर महेशचंद उप निरीक्षक, जांच अधिकारी अंगदराम हैड कांस्टेबल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधायक पुत्र पर यौन शोषण का आरोप : राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज, एसपी ने दिए जांच के निर्देश विधायक पुत्र पर यौन शोषण का आरोप : राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज, एसपी ने दिए जांच के निर्देश
भीम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरि सिंह रावत के पुत्र और भाजपा नेता रणजीत सिंह रावत पर एक बेवा...
रूस से तेल खरीद पर छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा अमेरिका : भारत को मिली छूट की अवधि समाप्त, बेसेंट ने कहा- लाइसेंस नहीं होगा रिन्यू
पुलिस की नशा तस्करों पर स्ट्राइक : एमडीएमए, डोडा पोस्त और अफीम के दूध के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी
पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी