मोमोज कार्ट संचालिका बोली- हादसे के बाद रोजी-रोटी पर संकट
आर्थिक संकट
जयपुर के महल रोड पर वीवीआईपी काफिले के दौरान पुलिस कार्रवाई में झुलसी मोमोज विक्रेता रेशू गुप्ता ने न्याय और मदद की गुहार लगाई है। 20 प्रतिशत झुलसने के कारण उनका इलाज चल रहा है, जिससे रोजगार पूरी तरह ठप हो गया है। पीड़िता ने बताया कि हादसे से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
जयपुर। महल रोड पर मोमोज का कार्ट लगाने वाली रेशू गुप्ता ने पुलिस कार्रवाई के दौरान झुलसने के बाद आर्थिक संकट का सामना करने की बात कही। शनिवार को प्रताप नगर स्थित व्यास अपार्टमेंट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि 19 जून को वीवीआईपी काफिले के दौरान पुलिसकर्मी कार्ट हटाने पहुंचे। उस समय मोमोज के स्टीमर में उबलता पानी था। उन्होंने कुछ समय देने का अनुरोध किया, लेकिन कथित रूप से स्टीमर को धक्का लगने से गर्म पानी उनके हाथ, छाती और जांघ पर गिर गया।
रेशू ने बताया कि वह मूल रूप से अयोध्या की रहने वाली हैं और रोजगार के लिए जयपुर आई थीं। हादसे में करीब 20 प्रतिशत झुलसने के बाद उनका इलाज चल रहा है और अब तक लगभग 40 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं। उनका मोमोज कार्ट बंद है, जिससे परिवार की आय रुक गई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Jun 2026 14:54:26
अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान की आईआरजीसी (IRGC) ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य व नौसैनिक ठिकानों...

Comment List